Ticker

6/recent/ticker-posts

क्या अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका लड़ेंगी लोकसभा चुनाव?

उत्तर प्रदेश की अमेठी और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर कांग्रेस का नया प्रत्याशी कौन होगा, इसके बारे मे लगभग फैसला कर लिया गया है। पार्टी की हाई प्रोफाइल मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है कि अबकी बार चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका वाड्रा को मैदान में उतारा जाए। इसका आखिरी फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर छोड़ दिया गया है
इसके बारे मे यह कहा जा रहा है कि है कि पार्टी किसी भी वक्त औपचारिक एलान कर सकती है। वही बात करे भाजपा की तो अमेठी से भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान मेंचुनाव लड़ रही हैं, जबकि रायबरेली में भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं और कांग्रेस के दांव का इंतजार किया जा रहा है। चर्चा है कि भाजपा यहां से वरुण गांधी, कुमार विश्वास या नुपूर शर्मा को टिकट दे सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ