Ticker

6/recent/ticker-posts

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा कि एक दिन डायनासोर जैसे विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस',

तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जबरदस्त तिखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि, जिस प्रकार से डायनोसोर की प्रजाति इस धरती पर से विलुप्त हो गई हैं, उसी प्रकार कांग्रेस भी एक दिन बिलुप्त हो जायेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'देश में जो माहौल है, उससे मुझे यही प्रतीत होता है की इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो जायेगा . आज से दस साल बाद जब कोई भी बच्चों से कांग्रेस के बारे में पूछेगा तो वे इसके बारे में नहीं बता पाएंगे.' राजनाथ सिंह ने हमला करते हुए कहा, 'जब मैं उनकी दुर्दशा को देखता हूं तो मुझे उन पर दया आती है.जिस प्रकार डायनासोर पृथ्वी से गायब हो गए,उसी प्रकार कांग्रेस भी गायब हो जाएगी.' रक्षा मंत्री ने यह बयान गुजरात के भावनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ