पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी चोटिल हो गई है। इसके पीछे यह कारण बताया गया है कि वह हेलीकॉप्टर पर चढ़ रही थी। उसी कारण अचानक पैर फिसलने से वह जमीन पर गिर गई।
इसके बाद उन्हें फिलहाल अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी हालत अच्छी बताई गई है।
लोकसभा चुनाव के गर्मियों के बीच दूसरे चरण के मतदान के दूसरे दिन ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चोटिल हो गईं। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर पर चढ़ते वक्त उनका पैर अचानक फिसल गया। उन्हें फिलहाल अस्पताल ले जाया गया है। मामला सामने आया है कि हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया और वह गिर गईं। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें उठाने के लिए भागे। गिरने के वजह से ममता को मामूली चोटें आईं है। इससे पहले भी ममता कई बार चोटिल हो चुकी हैं। यह पहली बार नहीं हुआ है हाल ही के दिनो मे ममता को उनके आवास पर चोट लगी थी। परिसर में टहलने के दौरान वह गिर गई थी, जिससे कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें टांके भी लगाए गए थे।
0 टिप्पणियाँ