Ticker

6/recent/ticker-posts

यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में शामिल हो गए है। उन्होंने आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। मनीष कश्यप ने कहा कि मेरी विचारधारा बीजेपी से मिलती है। इसलिए मैं बीजेपी में शामिल होने जा रहा हूं। मैं बीजेपी में शामिल नहीं होना चाहता था, लेकिन भाजपा नेता मनोज तिवारी ने मेरी मां को फोन कर मुझे बीजेपी में शामिल होने के लिए कहा। मैं अपनी मां की बात नहीं टाल सकता
समर्थकों द्वारा यह भी कयास लगाया जा रहा है कि वह आने समय में विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे। बताते चले कि लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इससे पहले कश्यप बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के साथ वह दिल्ली गए, जहां उन्होंने आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने बताया कि बीजेपी के सामने जो भी शर्त रखी गई, वह सारी शर्तें मान ली गईं है। मेरी लड़ाई भाजपा से नहीं थी, क्योंकि मेरी विचारधारा बीजेपी से बखूबी मिलती है। खुद को सन ऑफ (Son of Bihar) बिहार कहने वाले मनीष कश्यप ने पश्चिमी चंपारण सीट पर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था. वह निर्दलीय चुनाव में उतरना चाहते थे, लेकिन उससे पहले उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है. इससे पहले वो साल 2020 में वो बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके थे. इसमें उनकी हार हुई थी. बेतिया जिले के रहने वाले मनीष कश्यप उस समय चर्चा में आए थे, जब फर्जी वायरल वीडियो मामले में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. मनीष को करीब नौ महीने जेल में बिताने पड़े थे. इसके अलावा मनीष की पहचान एक सक्सेसफुल यूट्यूबर की है. उनके यूट्यूब पर करीब 8.75 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. वो बिहार से जुड़े कई सामाजिक मुद्दों पर सालों से वीडियो बना रहे हैं. केवल बिहार में ही नहीं बल्कि हिन्‍दी स्‍पीकिंग बेल्‍ट में उनके वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ